डील ऑफर! 200MP कैमरा और 5000MAh बैटरी से लैस फोन खरीदे सिर्फ 5,149 में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
Honor 90 5G Phone Price Deal offer:-अमेजन पर इन दिनों ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। जहां कई स्मार्टफोन की कीमतों में तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में यदि आप 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हम आपके लिए अच्छी डील लेकर आए हैं। इस ब्लॉकबस्टर अमेज़न सेल डील में आप हॉनर 90 5जी स्मार्टफोन को एमआरपी से काफी कम में खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की एमआरपी 47,999 रुपये है। इस डील में आप इसे 35 फीसदी डिस्काउंट के बाद 30,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। बैंक ऑफर में फोन की कीमत 3250 रुपये तक और कम की जा सकती है।
इस फोन को आप 25850 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। अगर आपको अपना पुराना फोन पूरा एक्सचेंज मिल जाता है तो यह फोन 30,999 रुपये - 25850 रुपये यानी 5,149 रुपये में आपका हो सकता है। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाली अतिरिक्त छूट आपके पुराने फोन की स्थिति, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगी। इस फोन में आपको 200 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के अलावा 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और शानदार डिस्प्ले मिलेगा। हमें विवरण बताएं।
क्या है फोन में खास...
हॉनर के इस फोन में आपको 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसका रेजोल्यूशन 1200 बाई 2664 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120एचजेड के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1600 निट्स है। फोन 12जीबी रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट है। फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी है, जो 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 13 पर चलता है। कंपनी का यह फोन तीन कलर ऑप्शन डायमंड सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक में आता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments