चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के प्रभाव से मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो सकता है।
अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी-
मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विशेष रूप से सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
चक्रवाती तूफान का असर-
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के आंध्र प्रदेश और यनम तट के पास टकराने का अनुमान है। तट से टकराते समय हवा की गति 115 से 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसी समुद्री तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भी नमी बढ़ने और बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। प्रदेशवासियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। #ChhattisgarhWeather #CycloneArnab #HeavyRainAlert #WeatherUpdate #RaipurWeather #RainAlert #Thunderstorm #LightningAlert #StrongWinds #YellowAler #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments