बस्तर में साइबर ठगी का पर्दाफाश, पेंशन कार्ड के नाम पर पूर्व शिक्षक से 5.90 लाख ऐंठने वाले दो शातिर गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बस्तर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े प्रकरण का खुलासा करते हुए झारखंड के जामताड़ा से ताल्लुक रखने वाले दो शातिर बदमाशों को कोलकाता से धर दबोचा है। इन्होंने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था और कुल 5 लाख 90 हजार रुपये की चपत लगाई थी। पीड़ित की शिकायत पर परपा थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि ठगी गई रकम हरियाणा के एक बैंक खाते में भेजी गई थी और आरोपी कोलकाता के विभिन्न एटीएम से कैश निकाल रहे थे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस दल ने कोलकाता में कड़ा संघर्ष किया। टीम ने करीब 200 से अधिक होटलों और दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों का सुराग लगाया, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की घेराबंदी की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहबाज अंसारी और जियाउल हक के रूप में हुई है, जो झारखंड के जामताड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने इनके कब्जे से 82 एटीएम कार्ड, 6 स्मार्टफोन, 25 हजार रुपये नकद और ठगी के पैसों से ऑनलाइन खरीदे गए विभिन्न सामान जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक खातों की तहकीकात में जुटी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments