google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइबर अपराधियों ने ऑन लाइन टास्क से की 15.60 लाख की ठगी...

Dec 16, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची- रांची से साइबर क्राइम का नया मामला सामने आया है। ओल्ड एजी कॉलोनी निवासी पवन यादव को साइबर अपराधियों ने ऑन लाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा देकर 15.60 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में पवन ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।


दर्ज प्राथमिकी में पवन यादव ने बताया है कि दो नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने अपना नाम मारिया बताया और खुद को गूगल एचआर का कर्मी बताया। फोन करने वाली ने कहा कि गूगल पर रिव्यू करने पर पैसे मिलेंगे। विश्वास दिलाया कि ये कोई फर्जी काम नहीं है। आरोपी ने पवन को टेलीग्राम के जरिए दो लोगों से उनकी बात कराई।


उन लोगों ने भी पवन को झांसे में लिया और फिर एक ट्रेडिंग ऐप डाउन लोड करवा कर लॉगिन करवाया। पवन को पहली बार 1000 रुपए इनवेस्ट करने के लिए कहा गया। उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ ही दिन में उन्हें 1300 रुपए रिफंड कर दिए गए। इसके बाद वे झांसे में आ गए। फिर पवन ने दूसरा बार 5000 रुपए ट्रांसफर किए। इस बार उन्हें उलझा कर उन लोगों ने कहा कि आपका पैसा तभी निकलेगा, जब वे और टास्क पूरा करेंगे। इसके बाद आरोपियों ने पवन से धीरे-धीरे कर कुल 15 लाख 60 हजार रुपए जमा करवा लिया। इसके बाद पवन ने साइबर सेल को मामले की जानकारी दी। फिर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html