google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विमान में CRPF जवान के कारण हड़कंप, हुआ गिरफ्तार....

Sep 6, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-


इंडिगो की एक फ्लाइट के अंदर बीड़ी पीने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। मामला बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) का है। आरोप है कि 37 वर्षीय CRPF जवान कोलकाता-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पी रहा था। आरोपी की पहचान झारखंड में तैनात सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल करुणाकरण जे के रूप में हुई है। करुणाकरण को इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के ड्यूटी मैनेजर पुनीथ बी एम द्वारा एयरपोर्ट पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। शिकायत के अनुसार, करुणाकरन 3 सितंबर को रात 9.30 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E-487 में सवार थे।


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने विमान के टॉयलेट का इस्तेमाल किया था। केबिन क्रू को कथित तौर पर टॉयलेट के आसपास से जलने की गंध आई। करुणाकरण जब टॉयलेट से बाहर निकले तो टीम ने अंदर जाकर उसका निरीक्षण किया और बीड़ी पीने के सबूत पाए। शिकायत में कहा गया है कि उन्हें करुणाकरण के पास से एक माचिस भी मिली। नतीजतन, फ्लाइट कैप्टन ने करुणाकरण को एक अनियंत्रित यात्री माना और हवाई अड्डे पर लैंड होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और एक औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करुणाकरण अपनी हरकत के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला दिया। वह चिकित्सा उपचार के लिए बेंगलुरु जा रहे थे। करुणाकरण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के साथ-साथ विमान नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html