google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निगम जोन 6 द्वारा भर्री खार भाठागांव में लगभग ढाई एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लांटिंग पर अवैध मुरम रोड काटकर यातायात बाधित कर लगायी कारगर रोक...

Jul 15
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत भर्री खार भाठागांव में लगभग ढाई एकड निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहां स्थल पर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता सागर ठाकुर की उपस्थिति में वहां निर्मित अवैध मुरम रोड को जेसीबी की सहायता से तत्काल काटकर एवं वहां का यातायात बाधित कर स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी।

जोन कमिश्नर ने नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की ओर से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर शीघ्र संबधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग को देने अनुरोध किया है।

तहसील कार्यालय से जानकारी मिलने पर शासन के अधिनियम अनुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा प्रकरण में संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html