भारतीय सेना की ताकत बढ़ने के लिए अपाचे हेलिकॉप्टर का निर्माण शुरू.......

बोइंग के प्रमुख ने कहा कि वह भारतीय सेना को सौंपे जाने वाले अपाचे हेलिकॉप्टर का उत्पादन शुरू कर रही है। उन्होंने कहा, ''एएच-64 की उन्नत तकनीक और प्रमाणित प्रदर्शन, भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और उसकी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने में मदद करेगा.'' भारतीय सेना के अपाचे की आपूर्ति 2024 तक निर्धारित है | भारतीय सेना ने बोइंग कंपनी से छह अतिरिक्त हेलिकॉप्टर बनाने का समझौता किया था, जिनकी डिलीवरी 2024 तक होनी है।
एएच 64ई अपाचे दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी काम्बैट हेलिकॉप्टर है। इनमें हाईक्वालिटी नाइट विजन सिस्टम है, जिससे दुश्मन को अंधेरे में भी ढूंढा जा सकेगा। यह मिसाइल से लैस है और एक मिनट में 128 लक्ष्यों पर निशाना साध सकता है। इसमें भारी मात्रा में हथियार ले जाने की क्षमता है। 280 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments