google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस की बैठक, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ आंदोलन की तैयारियों पर मंथन..

3 days ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरगुजा :- कांग्रेस के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन के तीसरे चरण और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर सरगुजा में सुगबुगाहट तेज़ हो गई है। इसी सिलसिले में आज जिला कांग्रेस कमेटी और सरगुजा के बीएलओ (BLO) की एक अहम बैठक राजीव भवन में आयोजित की गई। एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग भी खास तौर पर शामिल हुईं।

बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर (SIR) की पूरी प्रक्रिया गैर-संवैधानिक थी, जिसके जरिए देश के 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। इस देश-विरोधी कदम के खिलाफ आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के हक और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ लड़ना होगा।


पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि एस आई आर के बाद चुनाव आयोग के द्वारा अब पुनः एस एस आर कराया जा रहा है जो इस बात की पुष्टि है कि एसआईआर में गंभीर खामियां थी। उन्होंने एस आई आर में छुटे मतदाताओं के लिए फार्म 6 के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फार्म 6 एवं इसका घोषणापत्र नये मतदाता के लिए है, लेकिन अगर एस आई आर में छुटे मतदाता का नाम जोड़ने इस फार्म का उपयोग किया जाएगा तो यह गैरकानूनी तरीका होगा एवं इस फार्म के माध्यम से पुनः नाम जुड़वाने वाले नागरिकों को कभी भी कानून के उल्लंघन का दोषी बतला दंडित किया जा सकेगा।


उन्होंने चुनाव आयोग को सुझाव देते हुए कहा कि एस आई आर में छुटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए उन्हें संसद के माध्यम से संसोधित फार्म स्वीकृत कराकर उसके उपरांत एस एस आर की प्रक्रिया के माध्यम से छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ना चाहिये। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आने के साथ ही साथ भाजपा मतदाता सूचियों में ठीक उसी प्रकार से गड़बड़ियों की तैयारी करती है जैसा उसने उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर विधानसभा में किया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर भाजपा का जनाधार समाप्त हो गया है और वो ज्ञानेश कुमार जैसे चुनाव आयुक्त के सहारे मतदाता सूची की गड़बड़ी के माध्यम से चुनाव जीत रही है।


बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग ने वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तीसरे और महत्वपूर्ण चरण की जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ देश को बचाने की लड़ाई में जुट जाना है। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में जो माहौल व्याप्त है वो साफ बतला रहे हैं कि भाजपा पूरे देश से साफ होने वाली है।


भाजपा ज्ञानेश कुमार जैसे भ्रष्ट अधिकारियों के भरोसे चुनाव में उतरेगी, लेकिन कांग्रेस और उसका एक एक कार्यकर्ता इस मिलीभगत को निष्फल करने में जुट जाये। बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ नेता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में BLO मौजूद रहे। सभा का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने किया।


संचार विभाग

जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html