google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री को पीएम आवास आवंटित करने लिखे पत्र का कांग्रेस ने किया स्वागत

Aug 3, 2023
1 min read






















पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

भाजपा के 9 सांसदों ने प्रदेश के गरीबों की आवास के सदन में कभी आवाज नहीं उठाई

रायपुर - 02 अगस्त 2023, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री से 8,19,999 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने लिखे गए पत्र का कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण एवं शहर में रहने वाले 14 लाख 38 हजार 8 सौ 23 परिवार को राज्यांश देकर खुद के मकान का सपना को पूरा किये है और अभी बचे हुए लगभग 8 लाख 19 हजार 999 परिवारों के आवास के सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आवास आवंटित करने का आग्रह किये है और उनके राज्यांश की भी व्यवस्था की है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से प्रदेश में राजनीति करते रही है लेकिन प्रदेश के आवासहीनों की आवाज को भाजपा के सांसदों ने कभी सदन में नहीं उठाया है, ना ही अपने सरकार के सामने रखा है। और राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगाकर भ्रामक राजनीति कर रहे थे। आज प्रदेश की जनता के सामने भाजपा का झूठ का पर्दाफाश हो गया। प्रदेश में अब तक 14 लाख 38 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं जिसमे 10 लाख के करीब आवास बनकर हितग्राहियों को मिल गया है और बाकी प्रगति में है। मोदी सरकार ने लगभग 8 लाख 19 हजार से अधिक आवास को जानबूझकर रद्द किया था जबकि राज्य सरकार उसके राज्यांश देने को तैयार थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html