दक्षिण 24 परगना में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुभाषग्राम इलाके में एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार का दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
यह है पूरा मामला:
पीड़िता द्वारा सोनारपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि की है। पीड़िता 30 अक्टूबर को अपने पति के साथ सुभाषग्राम में एक रिश्तेदार के घर गई थी। रात करीब 1:30 बजे जब वे दोनों उसी इलाके में किसी अन्य परिचित के यहाँ जा रहे थे, तभी पांच युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और उनका रास्ता रोक लिया।
पति की पिटाई और चाकू की नोक पर धमकी:
आरोपियों ने पहले महिला के पति की बुरी तरह पिटाई की। जब महिला ने घबराकर शोर मचाना चाहा, तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसे जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद वे उसे खींचकर पास के एक खाली कमरे में ले गए। पीड़िता के मुताबिक, एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया, जबकि बाकी अन्य ने उसके हाथ-पैर पकड़ रखे थे। घटना के बाद आरोपियों ने दंपति को पुलिस या किसी अन्य को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई और तनाव:
डर के मारे उस रात दंपति ने किसी अन्य के घर शरण ली और शनिवार को सोनारपुर थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है और बाकी चार की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बाकी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments