छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले ₹3,602 करोड़...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के हिस्से में 3,602 करोड़ रुपये आए हैं। इस वित्तीय मदद के मिलने के बाद राज्य में विकास कार्यों को तेजी मिलने की उम्मीद है।
राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस आवंटन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देगी। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।
केंद्र से मिली इस अतिरिक्त पूंजी का उपयोग राज्य में अधोसंरचना निर्माण, ग्रामीण विकास और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments