google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की पत्रकारों से चर्चा......

Aug 20, 2023
2 min read

























































  • कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की पत्रकारों से चर्चा

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह के कलम से:-

रायपुर/19 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से आम जनता की समृद्धि और विकास के काम हुये है उसके चलते लोगों में उत्साह है। सभी रिपोर्ट्स में भी यह कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल की भरोसे की सरकार का कोई विकल्प छत्तीसगढ़ में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुये हमें पूरा विश्वास है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतेंगे। केंद्र की मोदी सरकार के प्लानिंग कमीशन की रिपोर्ट में यह माना है कि छत्तीसगढ़ वर्तमान दौर में तेजी से विकास कर रहा है। विगत साढ़े चार वर्षो में कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा की सूची से ऊपर उठे है। सभी जरूरतमंदों का ध्यान हमारी सरकार ने रखा है। हर वर्ग को ऊपर उठाने और उनकी सहूलियत के लिये हमारी सरकार ने कुछ न कुछ दिया है। हमारा लक्ष्य कम से कम 75 सीटों के साथ एक बार पुनः छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का है। प्रत्याशी चयन को लेकर पूरा शेड्यूल तय हो चुका है। 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर मीटिंग होगी। 26 अगस्त तक सभी आवेदन अनुशंसा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। 28-29 अगस्त तक सभी जिला अपने मीटिंग करके प्रस्ताव तैयार करेंगे। ब्लॉक में प्राप्त सभी आवेदनों के साथ प्रस्ताव 31 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा किये जायेंगे। इसके पश्चात हमारी इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 3 सितंबर को होगी। उसके बाद प्रदेश चुनाव समिति में प्रत्याशियों की सूची पर विस्तृत चर्चा होगी। 4 सितंबर को अजय माकन और एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति की अनुशंसा एआईसीसी को भेजा जाएगा। हमारा प्रयास है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली सूची सार्वजनिक कर दी जाये। चुनाव संबंधी कमेटियों के सुचारू रूप से संचालन के लिये रेगुलर मीटिंग आरंभ हो चुका है। हमारा कार्यक्रम जमीनी स्तर से लेकर बूथ स्तर पर जो काम चल रहा है उसमें और तेजी लायी जायेगी। आब्जर्वर भी आ चुके है और उनका कार्य चुनाव तक अनवरत जारी रहेगा।

एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आयेंगे, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मीटिंग होगी। हमारे जो युवा है वो राहुल गांधी को आदर्श के रूप में देखते है। आज देश में जो हालात है महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती असमानता से आम जनता बेहाल है ऐसे में उम्मीद की किरण देश के युवा को केवल राहुल गांधी में नजर आती है। जो हमारे युवा मितान है उनका सम्मेलन करेंगे। राहुल गांधी विशेष तौर पर युवाओं से मिलना पसंद करते है। 2 सितंबर को हमारा सम्मेलन होगा। 8 सितंबर को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आने का हमने फिर से न्यौता दिया है। एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी हम न्यौता दे रहे है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html