कांकेर में कांग्रेस का “वोट बचाओ-देश बचाओ” पैदल मार्च: लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कांकेर जिले में कांग्रेस ने “वोट बचाओ-देश बचाओ” के नारे के साथ एक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना और कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना रहा।
मार्च की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी ने संविधान द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।
प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च में पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इनमें प्रदेश प्रभारी व सांसद सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, सह-प्रभारी एस.ए. संपत, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, पूर्व एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव ने भी मार्च की अगुवाई की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी और आम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मताधिकार ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत है और इसकी सुरक्षा के लिए पार्टी का यह संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments