google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस का सरगुजा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी.....

Sep 17
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

सरगुजा: कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को होटल मयूरा में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का सरगुजा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत और प्रभारी प्रदेश संगठन महामंत्री मलकीत गैदु ने दीप प्रज्वलित कर किया।


















17 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में सरगुजा संभाग के 6 जिलों के 49 संगठनात्मक ब्लॉकों के अध्यक्षों के साथ 12 मास्टर ट्रेनर शामिल हो रहे हैं। इस दौरान संभाग के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाध्यक्षों से शुरू हुआ था और अब ब्लॉक अध्यक्षों व मास्टर ट्रेनरों तक पहुँचा है। आने वाले समय में यह बूथ स्तर तक जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है।

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि पार्टी उदयपुर अधिवेशन के संकल्प के अनुरूप बूथ स्तर तक एक मजबूत संगठन बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की एक ऐसी फौज तैयार करना है जो निरंतरता के साथ पार्टी का जनाधार बढ़ा सके। उद्घाटन सत्र का संचालन मुख्य प्रशिक्षक युगल किशोर पांडे द्वारा किया गया।

पहले दिन आयोजित हुए 5 महत्वपूर्ण सत्र -

प्रशिक्षण के पहले दिन उद्घाटन सत्र के अलावा 5 अन्य महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया:

  • टी.एस. सिंहदेव ने राजस्व व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।

  • अमरजीत भगत ने खनिज संपदा और वनों के विनाश के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

  • जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आयोग की कार्यशैली और जनजातीय अधिकारों पर सत्र को संबोधित किया।

  • पीसीसी प्रशिक्षक युगल किशोर पांडेय ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य समझाए।

  • प्रशिक्षक अशोक चतुर्वेदी ने कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया।


शिविर के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू और एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को चुनावी और संगठनात्मक टिप्स देंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html