google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में कांग्रेस का ज़बरदस्त प्रदर्शन, VIP रोड रायपुर में पार्टी नेताओं के साथ धरने में बैठे पूर्व CM भूपेश बघेल....

Jul 22, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। रायपुर में भूपेश बघेल खुद VIP रोड पर पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठे और भाजपा सरकार, अदाणी समूह और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। गरियाबंद में कार्यकर्ता बसों के सामने लेट गए, वहीं पेंड्रा में बारिश के बीच प्रदर्शन किया गया। धमतरी और कोरबा में कांग्रेसियों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया।

सरगुजा में कार्यकर्ताओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाकर विरोध दर्ज किया, जबकि बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम किया गया, जिससे रायपुर- बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश है और केंद्र सरकार ईडी के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।


इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बदला लेना है, तो हमसे लीजिए, बच्चों को परेशान क्यों कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं किया है। गरियाबंद में कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी की। कांग्रेसियों ने यात्री बस के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। गरियाबंद के मुख्य मार्ग स्थित तिरंगा चौक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

उधरकोरबा में कांग्रेसियों ने कटघोरा में आर्थिक नाकेबंदी कर दी है। कांग्रेसी सड़क पर बैठकर ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मालवाहक और ट्रक-डंपर वाहनों को भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर और बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौके पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यह हंगामा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में था, जिसे कांग्रेस ने “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है। दोपहर 12 से 2 बजे तक चले इस चक्का जाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक सहित प्रदेश के कई प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नारेबाजी की और ED के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया।कटघोरा में दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण लेकिन जोरदार रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जाम लगाया, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया कि एम्बुलेंस और स्कूल बसों को जाम से छूट दी गई।


प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे लहराएकांग्रेस के रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि प्रदेशों को भाजपा की सरकार बेचने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ से अडाणी को भगाना है। ये लड़ाई जल-जंगल जमीन की है। सभी राज्यों में भाजपा की सरकार मनमानी कर रही है। रायगढ़ के तमनार में पेड़ों की अवैध कटाई चल रही है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html