google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुरसा के मुख की तरह फैला कांग्रेस का भ्रष्टाचार - नड्डा....

Oct 17, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कर्नाटक में विभिन्न जांच एजेंसी की छापेमारी में कुछ ठेकेदारों के पास से 100 करोड़ रुपये मिलने का हवाला देते हुए कहा कि यह मतदाताओं के साथ घिनौना मजाक है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‎किये ट्वीट में नड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस के भ्रष्ट ‘डीएनए’ का महज एक छोटा सा नमूना है, सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार कर्नाटक में सुरसा के मुख की तरह फैल चुका है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार के जरिए धन एकत्र करने की खातिर कर्नाटक को ‘एटीएम’ में बदल रही है ताकि अपने चुनाव प्रचार के पैसे जुटा सके। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल केवल ‘‘लूट की गारंटी’’ दे सकता है।

उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार में ठेकेदारों को भारी कमीशन देने पर मजबूर किए जाने संबंधी आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित यही ठेकेदार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ झूठ परोसने में सक्रिय थे। नड्डा ने कहा, ‘‘यह कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार ने इसे धनशोधन, भ्रष्टाचार और आगामी चुनावों के लिए पैसे जुटाने का एटीएम बना दिया है। जाहिर है कि कांग्रेस जो गारंटी दे सकती है वह हमेशा भ्रष्टाचार की गारंटी है।


उन्होंने कहा ‎कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भी भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है और वह तेलंगाना एवं मध्यप्रदेश को भी ऐसा ही एटीएम बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई लूटना चाहती है। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मध्यप्रदेश और तेलंगाना में सत्ता में आने के सपने इसलिए पाल रही है ताकि वह गरीबों के कल्याण और प्रदेश के विकास का पैसा लूट सके। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस केवल लूट की ही गारंटी दे सकती है।’’


कांग्रेस चुनावों में विशिष्ट कल्याणकारी कदम उठाने की गारंटी देने का वादा कर रही है और इन्हीं चुनावी वादों की मदद से उसने कर्नाटक के चुनाव में सफलता हासिल की। नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को वादे करने की कला में महारत हासिल है और अब यह पार्टी एक कदम आगे बढ़कर वादों के बदले में गारंटी देने लगी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक में एक ठेकेदार, उसके बेटे, एक जिम प्रशिक्षक और एक वास्तुकार सहित कई लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमार कार्यवाही में अकूत धन बरामद ‎किया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच हाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में कड़ा मुकाबला होने की संभावना हैं। दोनों दलों के बीच छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सीधी टक्कर होने के आसार हैं। तेलंगाना में इन दोनों दलों के अलावा भारत राष्ट्र समिति भी मजबूत दावेदार है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html