google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

अमित शाह की तुलना शंकर से करने पर कांग्रेस नेता ने साधा निशाना...

Aug 20
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताया है। वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता अजय साहू इस कदर भड़क गए हैं कि उन्होंने प्रदीप मिश्रा को गाली के साथ संबोधित किया है।


इस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा कि सुनिए, सनातन के ठेकेदारों भावनाए आहत हुई की नहीं? ये सब पाखंडी भगवा की आड़ में बीजेपी के एजेंट और प्रचारक है, जागो हिंदुओं नहीं तो ढोंगी आपका धर्म और जीवन दोनों बर्बाद कर देंगे।


बताया जा रहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो एक साल पुराना है और उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताया था। उन्होंने कहा था कि वे शांत और मौन रहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनका ‘तांडव’ भी देखने को मिलता है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html