रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, विकास उपाध्याय के नेतृत्व में 5000 कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत...
मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंजा रायपुर: कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब...

सुखदेव भगत का रायपुर में ऐतिहासिक स्वागत, विकास उपाध्याय ने गदा और तलवार भेंट कर किया अभिनंदन...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। इस दौरान राजधानी में उत्साह और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

हवाई अड्डे पर सुखदेव भगत का स्वागत पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया गया, जिससे पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस स्वागत समारोह की भव्यता से सुखदेव भगत भी काफी प्रभावित नजर आए। समारोह में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की छटा बिखेरते हुए पंथी नृत्य और गाड़ा समाज द्वारा पारंपरिक 'हुलहुली' के माध्यम से उनका अभिवादन किया गया, साथ ही कार्यकर्ताओं ने जोशीला भांगड़ा भी किया।

विकास उपाध्याय और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखदेव भगत को प्रतीक स्वरूप गदा, तलवार भेंट की और उन्हें पारंपरिक 'खुमरी' पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया तथा आगामी समय में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि सुखदेव भगत के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं और जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ उठाएंगे। इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम समर्थक मौजूद रहे।
#SukhdevBhagat #Congress #VikasUpadhyay #CongressCommittee #ChhattisgarhPolitics#BreakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments