google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में 1 लाख करोड़ का घोटाला किया- बृजमोहन अग्रवाल...

Sep 11, 2023
3 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

भ्रष्टाचारी, लबरा, माफिया, शराब में घोटाला करने वालों को सबक सिखाना है।

गरीबों के मकान, नल और आदिवासियों के पट्टे को छीनने वालों को सबक सिखाना है ।

1 लाख करोड़ के घोटाले में शामिल मंत्री अनिला भेड़िया को सबक सिखाना है, देवलाल ठाकुर को जिताना है।

डौण्डी-लोहारा/ 10 सितम्बर/ पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज डौण्डी-लोहारा से भाजपा के उम्मीदवार देवलाल ठाकुर के समर्थन में विधिवत चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस सरकार और मंत्री अनिला भेड़िया के भ्रष्टाचार औऱ घोटालों पर हमला बोलते हुए आगामी चुनाव में भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को सबक सिखाने के लिए भाजपा के उम्मीदवार को 64000 से अधिक मतों से जिताने का आह्वान किया।


अग्रवाल ने आज डौण्डी-लोहारा में भाजपा उम्मीदवार देवलाल ठाकुर के समर्थन में प्रचार अभियान की शुरुआत पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन से की। उन्होने कार्यकर्ताओं को सैनिक बताते हुए आगामी तीन माह तक अपनी सामर्थ्य के अनुसार भाजपा को जिताने के लिए प्राण पण से जुटने का आह्वान किया। उन्होने देवलाल ठाकुर को जुझारु कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा विधायक बनने की थी, जिसे आप सभी लोगों को मिलकर पूरा करना है।


उन्होंने कहा कि शराब बेचने वालों, शराब में घोटाला करने वालों, गरीब मकान और नल छीनने वालों, आदिवासियों के पट्टे छीनने वालों को सबक सिखाने के लिए देवलाल दुग्गा को जिताना है और कमल फूल की सरकार बनाना है। य़े लबरा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचारी सरकार है। उन्होने पूछा कि यहां कि शराब की दुकान किसके प्लाट पर है, अगर मंत्री अनिला भेड़िया 32000 हजार वोट से जीती है, तो देवलाल को 64000 वोटों से जिताना है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1 लाख करोड़ का घोटाला किया है ।जिसमें शराब में 2000 हजार करोड़ का, कोयले में 500 करोड़ का ,जमीन में ,जंगल में ,धान में 5000 करोड़ का , गरीबों के चावल में ,डी एम एफ में ,कैम्पा में और इन सब घोटालों को जोड़ लिया जाए ,तो 1 लाख करोड़ रुपये का घोटाला होता है। लोगों को 3 टीके मोदी जी ने लगवाए , 5 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से हर माह 4 साल के लिए चावल भेजे। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य का पैसा सोनिया गांधी ,राहुल गांधी को भेजा ।छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा दिल्ली के नेताओं को भेजने का अधिकार किसने दिया भूपेश बघेल को ।छत्तीसगढ़ का पैसा प्रदेश के विकास के लिए खर्च होना चाहिए था।

उन्होने कहा कि भाजपा ने भी 15 साल सरकार चलायी है, लेकिन एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार को लेकर ऊंगली नहीं उठी ,लेकिन कांग्रेस सरकार में एक भी मंत्री ऐसा नहीं है, जिस पर भ्रष्टाचार को लेकर आरोप ना हो । ईडी और इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी करके शराब में 2000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को पकड़ा है। सरकार नकली शराब बेच रही है और उसमें भी हर बोतल पर 50-50 रुपये दाम बढ़ा दिए हैं। इन सबका पैसा कहां जाता है। ईडी की जांच में कोयले में 500 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले कांग्रेसी जेल में हैं।

उन्होने पूछा कि 3-3 टीके मोदी जी ने लगवाए हैं या शराब में भ्रष्टाचार करने वाली मंत्री अनिला भेड़िया ने । मोदी ने अकेले टीके ही नहीं लगवाए है, बल्कि प्रति व्यक्ति प्रति माह के हिसाब से 5 किलो चावल 4 साल के लिए भेजा है। गरीबों के चावल को खाने का काम पंजा छाप कांग्रेसियों ने किया है ।

5 हजार करोड़ का धान घोटाला किया है ,जमीन घोटाला ,जंगल घोटाला, डीएमएफ घोटाला ,कैम्पा घोटाला को जोड़ लिया जाए तो 1 लाख करोड़ होता है। 1 लाख करोड़ को खाने का काम कांग्रेसियों ने ,भूपेश बघेल ने और मंत्री अनिला भेंडिया ने किया है। ये पैसा हमारा है ,हमारा पैसा खाने वालों ,चोरी करने वालों को सजा देने के लिए कमल छाप पर बटन दबाना है।

अग्रवाल ने कहा कि डौण्डी-लोहारा विधानसभा क्षेत्र में 2,20,000 मतदाता हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर वृद्धजन ,युवा,महिलाओं,किसानों ,मजदूरों ,युवाओं ,बहुओं -बेटियों और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को समझायें कि कैम्पा के 3 हजार करोड़ खाने वाले ,डीएमएफ के 7000 करोड़ खाने वालों को सजा देने के लिए कमल छाप को वोट दें । उन्होने कहा कि कमल फूल की सरकार आयेगी तो इन चोरों को जेल भेजा जायेगा।इसलिए देवलाल को जिताना है।

उन्होने कहा कि दीवाली आ रही है जिसमें लक्ष्मी का पूजन होता है ,लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है कि समृद्धि आये ,पैसा आये ।आपको समृद्धि के लिए कमल छाप को जिताना है। जब-जब भाजपा की सरकार आती है तो विकास के काम होते हैं | अटल के सपनों के अनुरुप छत्तीसगढ़ के विकास का काम भाजपा सरकार ने 15 सालों में किया और वर्तमान में नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। अटल के सपनो को साकार करने के लिए एक बार फिर भाजपा सरकार बनाना है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html