google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जशपुर गैंगरेप के आरोपियों का कांग्रेस कनेक्शन- भाजपा...

Sep 8, 2023
2 min read
































































पत्रकर अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • धृतराष्ट्र के राज में कांग्रेसी बन गए दुर्योधन दु:शासन.....

रायपुर। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर इलाके में शिक्षक दिवस के दिन आदिवासी महिला शिक्षक के साथ कुकर्म करने वालों के कांग्रेस कनेक्शन पर हमला बोलते हुए कहा है कि सामरी क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ कुकर्म करने वाले कांग्रेस से जुड़े हैं और कांग्रेस के विधायक, प्रभावशाली नेताओं के करीबी हैं। एक आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर का पूर्व एनएसयूआई सचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी है। और दूसरा आरोपी सोनू खान एनएसयूआई कार्यकर्ता है।


सद्दाम खान सामरी विधानसभा के कुसमी ब्लॉक के काँग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा और जशपुर के काँग्रेस विधायक विनय भगत का करीबी है। जिस स्कूल की महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म हुआ, उस स्कूल का संचालक शमसुद्दीन अजीजी हत्या के मामले में जेल में रह चुका है शमसुद्दीन सामरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ काँग्रेस नेता केपी सिंहदेव का करीबी है, जो उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार हैं।

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस संरक्षित आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार के इस घिनौने कृत्य के बाद सत्ता का भय दिखाकर पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।


साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस के कार्यकर्ता और उसके युवा नेता छत्तीसगढ़ में दुर्योधन दु:शासन बन कर बहिन बेटियों की इज्ज़त लूट रहे हैं। कांग्रेस के कई पदाधिकारी बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपी हैं। यह सिलसिला तब से जारी है, जब से छत्तीसगढ़ की सत्ता पर धृतराष्ट्र काबिज हुआ है। हर रोज बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें ज्यादातर मामलों में आरोपियों के तार कांग्रेस से जुड़े हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html