शोक सभा: विधायक पुरंदर मिश्रा ने योगेश शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: राजधानी के सूरज बिहार भवन में आयोजित शोक सभा में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजक हरशिला रूपाली शर्मा के चाचा स्वर्गीय योगेश शर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments