google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आयुक्त संबित मिश्रा ने वार्ड 57 का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश......

Aug 6
1 min read
  • आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 क्षेत्र के पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में ई लाइब्रेरी का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, पार्षद एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर आयुक्त से की चर्चा, सतबहनिया तालाब, रावण पुतला के पास किया निरीक्षण, वार्ड की सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने जोन 4 जेएचओ को दिए सख्त निर्देश.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण किय, आयुक्त ने वार्ड 57 में ई लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया, इस दौरान वार्ड पार्षद एवं नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने आयुक्त के साथ पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की |

आयुक्त संबित मिश्रा ने पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी सहित नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में वार्ड क्षेत्र में सतबहनिया तालाब एवं रावण पुतला के पास, बैरन बाजार फव्वारा चौक सहित बस्ती क्षेत्र एवं अन्य विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैँ, आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही अथवा कोताही कदापि सहन नहीं की जाएगी |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html