google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनुपस्थित कर्मचारियों पर कलेक्टर ने की कार्यवाही, निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं....

Nov 8, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शासकीय कर्मचारी को निर्वाचन कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी कुछ जिले के कुछ कर्मचारियों ने लापरवाही बढ़ती है। ऐसे प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था लेकिन संतोष पूर्ण जवाब न देने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की गई है।

प्रषिक्षण में अनुपस्थित शासकीय सेवकों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बताया जाता है कि कर्मचारी द्वारा जबाव संतोषजनक न होने के कारण जगलाल कोल सहायक शिक्षक शा.उ. मा. वि. कटरा एवं धीरेन्द्र बहादुर रावत प्रयोगशाला शिक्षक शा. हा. सेकेण्डरी खटखरी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन डॉ. सौरभ सोनवणे से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार तिवारी प्राचार्य शा. उ. मा. वि. महसांव, निर्मला पाण्डेय प्राथमिक शिक्षक नंदनपुर पंडितान, सूर्यमणि मिश्रा सहायक ग्रेड-3 म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड मऊगंज, भोला प्रसाद तिवारी सहायक ग्रेड-3 म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड मऊगंज, गणेश प्रसाद कुशवाहा सहायक ग्रेड-3 म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड मऊगंज, हरिशंकर चतुर्वेदी स्थल सहायक लोक निर्माण विभाग मऊगंज, नरेश कुमार पाल आयुक्त वाणिज्यकर कार्यालय, दीपक सेन सीएचओ ककरहा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यालय सहायक म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड त्योंथर, काशी प्रसाद प्रजापति प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल बंधवा मऊगंज, भोला प्रसाद साकेत लोक निर्माण विभाग रीवा, रामसागर शुक्ला एमपीडब्ल्यू मऊगंज, पंकज तिवारी सहायक ग्रेड-3 महिला एवं बाल विकास विभाग नईगढ़ी, बीना साकेत प्राथमिक शिक्षक बम्हौरी तथा देवेन्द्र धाकड़ सहायक अ. सा. कन्या विद्यालय देवतालाब को 3 दिवस का कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर अवैतनिक किया गया है।


वहीं राजबहादुर सिंह व्याख्याता नईगढ़ी, अवध किशोर मिश्रा सहायक ग्रेड-3 आयुष कार्यालय रीवा, चन्द्रकरण शर्मा शिक्षक सीएम राइज पीके स्कूल, सुदामा प्रसाद पाण्डेय मानचित्रकार, राजकृष्ण दुबे माध्यमिक शिक्षक अ.जा. वि. एवं चन्द्रशेखर तिवारी उपयंत्री विभाग को लापरवाही बरतने जाने पर दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html