हेल्पलाइन 1076 पर सीएम साय सख्त, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी जिलों के कलेक्टर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय में हो रही इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक कामकाज और विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी शिकायतों का गहराई से विश्लेषण किया जा रहा है।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने हर एक विभाग के प्रदर्शन का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, राज्य के सभी विभागों के सचिव और जिलों के तमाम कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर जनता की शिकायतों के निपटारे की वास्तविक स्थिति का सीधा आंकलन किया जा सके। सरकार का मुख्य जोर इस बात पर है कि प्रशासनिक मशीनरी जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बने और हर शिकायत का संतोषजनक अंत हो सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments