google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर CM साय ने दी शुभकामनाएं...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का अवसर है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी कोद नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से ही छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ था। पृथक राज्य के गठन से प्रदेशवासियों की आशाओं को नई पहचान मिली और विकास के नए द्वार खुले। राज्य सरकार अटल जी के सपनों के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।


लाल आतंक से मुक्ति का ऐतिहासिक राज्योत्सव: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष का राज्योत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह प्रदेश का पहला ऐसा राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक (नक्सलवाद) से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को भी कृतज्ञतापूर्वक याद किया।


2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य हर गांव में खुशहाली लाना, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें। #ChhattisgarhFoundationDay #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #Rajyotsav #AtalBihariVajpayee #DevelopedChhattisgarh #NaxalFreeChhattisgarh #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html