सीएम भूपेश बघेल संसद के विशेष सत्र पर बोले....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
संसद के विशेष सत्र पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है | उनका कहना है कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और पता नहीं क्या-क्या विषय बताए थे लेकिन एजेंडे में तो ऐसा कुछ नहीं था | दरअसल संसद का पांच दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू गया है |
सदन के शुरूआत में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संबोधित करते हुए सरकार को जी 20 के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. इसके बाद पीएम मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए संसद के इतिहास का जिक्र किया और तमाम पुराने दिग्गज नेताओं को याद किया |
पीएम मोदी ने कहा कि ये बात हम कभी नहीं भूल सकते हैं कि इस भवन के निर्माण में परिश्रम, पसीना और पैसा मेरे देशवासियों के लगा था | उन्होंने कहा कि देश के 75 साल की यात्रा का पुनर स्मरण करने के लिए और नए सदन में जाने से पहले उन प्रेरक फलों को इतिहास की महत्वपूर्ण पलों स्मरण करके आगे बढ़ना है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments