google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देशभर में एक साथ चला स्वच्छता अ‎भियान, लाखों लोगों ने ‎किया श्रमदान....

Oct 2, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पीएम मोदी की अपील पर ‎वि‎‎‎‎भिन्न शहरों में महात्मा गांधी को देश के लोगो ने दी स्वच्छांजलि पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील पर र‎विवार को एक साथ देशभर के लाखों लोगों ने स्वच्छता अ‎भियान में ‎हिस्सा ‎लिया। पीएम की राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की अपील पर नेताओं, अ‎भिनेताओं से लेकर छात्रों तक, सभी क्षेत्रों के लोगों ने रविवार को एक घंटे के श्रमदान में हिस्सा लिया। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत देशभर में 9.20 लाख से अधिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


गौरतलब है ‎‎कि आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की पिछली कड़ी में पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से एक अक्टूबर को ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील में कहा था कि महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर यह ‘स्वच्छांजलि’ होगी। इस दौरान श्रमदान करने के ‎लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झाड़ू लेकर अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दिल्ली के झंडेवालान इलाके में इस अभियान में शामिल हुए। इस दौरान देशभर में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने झाड़ू उठाकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लिया।


गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने भी एक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी स्वेच्छा से शामिल हुए। दिल्ली नगर निगम ने भी राजधानी में 500 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आइए, एक नया इतिहास बनाएं! आज सुबह 10 बजे। आइए एक घंटे के लिए स्वयंसेवक बनें, स्वच्छता के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दें। शामिल होने के लिए स्थानीय स्वच्छता कार्यक्रमों को स्कैन करें या देखें।


वहीं ‎क्रिकेट के ‎दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी लोगों से ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ के लिए साथ आने और स्वच्छता के प्रति संकल्प को मजबूत करने के लिए सबसे बड़े नागरिक नेतृत्व वाले आंदोलन में शामिल होने की अपील की। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि लोग स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े रहेंगे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया था।’ लखनऊ में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर देशभर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।


मिली जानकारी के अनुसार गैर-सरकारी संगठनों, बाजार संघों, स्वयं सहायता समूहों, धार्मिक समूहों, व्यापार निकायों और निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 22,000 से अधिक बाजार क्षेत्रों, 10,000 जल निकायों, 7,000 बस स्टैंड/टोल प्लाजा, 1,000 गौशालाओं, 300 चिड़ियाघरों और वन्यजीव क्षेत्रों तथा ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर स्वेच्छा से ‘श्रमदान’ किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राज्यपाल रमेश बैस इस सफाई अभियान में शामिल हुए। उनके साथ बॉलीवुड से जुड़े लोग भी स्वच्छता अभियान में शिरकत की और श्रमदान किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html