google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने लिए समाजहित के महत्वपूर्ण निर्णय..

Jul 17
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के संरक्षक, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य **माननीय अमर गिदवानी** का पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं।


बैठक में समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पंचायत द्वारा समाज के मेधावी एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए **प्रतिभा सम्मान समारोह** आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।


वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को **नि:शुल्क छतरियों का वितरण** किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत ग्राम **गोदवारा, अमलेश्वर एवं भाटा** में सुरक्षित स्थानों का चयन कर वृक्षारोपण किया जाएगा तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी पंचायत द्वारा निभाई जाएगी।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि **15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस** पर रायगढ़ बाड़ा में ध्वजारोहण कर बूंदी एवं सेव का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त **विमतारा हॉल** में भक्ति एवं सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने हेतु **माता की चौकी** का आयोजन भी किया जाएगा।


अध्यक्ष **संजय जयसिंग** एवं महासचिव **मोहन वर्ल्याणी** ने कहा कि पंचायत समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।


बैठक में **संजय जयसिंग, मोहन वर्ल्याणी, जय आर्य, दीपक खेमानी, सुशील दरीरा, विशाल नारंग, पप्पू दुल्हानी, शैलेंद्र नेनानी, राजेश गिदवानी, कमल वाधवा, नरेश पींजानी, संजय माखीजा, धनेश मटलानी** सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी **जतिन नचरानी** ने उक्त जानकारी प्रदान की।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html