google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल ध्रुव निर्वाचित....

Sep 8
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर:- छत्तीसगढ़ मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव पद के लिए रविवार को रायपुर में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन में प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। शुभम् सोनी निर्विरोध प्रांतीय सचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। मतगणना के उपरांत चुन्नीलाल ध्रुव को 339 मत, मालिक राम पोर्ते को 188 मत, नंद किशोर सोनी को 122 मत तथा रवी तिवारी को 13 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार चुननीलाल ध्रुव को सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष चुन्नीलाल ध्रुव एवं प्रांतीय सचिव शुभम् सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों, संगठन की एकता एवं मजबूती तथा मंडी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव ने कमलेश एक्का एवं मालिक राम पोर्ते द्वारा प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड के विरूध किए गये आधारहीन एवं अनर्गल आरोपों की कड़ी शब्दों में निंदा की | इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html