अवन्ति विहार में गंदगी मिलने पर 'चूल्हा चौका फूड डिलीवरी' पर 5,000 का जुर्माना.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर के अवन्ति विहार इलाके में लापरवाही और गंदगी मिलने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय नागरिकों की तरफ से मिली जनशिकायत के बाद जोन-9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान 'चूल्हा चौका फूड डिलीवरी' आउटलेट में स्वच्छता के तय मानकों की अनदेखी और भारी गंदगी पाई गई। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही संचालक को सख्त चेतावनी दी और नियमों का उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये का ई-जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments