रायपुर पहुंचे चिराग पासवान, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आज रायपुर आगमन हुआ। उनके रायपुर पहुंचते ही स्वामी विवेकानंद विमानतल (एयरपोर्ट) पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर अपने नेता की एक झलक पाने और उनके अभिनंदन के लिए लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-ताशों, फूल-मालाओं और गगनचुंबी नारों के बीच चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया गया।

इस भव्य स्वागत समारोह में मुख्य रूप से लोजपा (रा) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडे (बिलासपुर) और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीस लाला दानी (बसना) उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के विशाल हुजूम के साथ विमानतल पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

चिराग पासवान के इस आगमन से प्रदेशभर के लोजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और ऊर्जा साफ झलक रही थी।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments