google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशामुक्त और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की रीढ़: रायपुर में आयोजित 'AGRATHON 4.0' में बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल....

50 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: राजधानी के मरीन ड्राइव पर रविवार को जोश और उत्साह से भरपूर AGRATHON 4.0 मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया। अग्रवाल युवा मंडल, रोटरी क्लब और ‘माय भारत (छत्तीसगढ़)’ के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज को नशे के दलदल से दूर रखना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धावकों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।


खेलकूद और फिटनेस से दूर होगा मानसिक तनाव -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किताबी ज्ञान और अकादमिक सफलता ही सब कुछ नहीं है। एक स्वस्थ शरीर और शांत मानसिक स्थिति के बिना मुकाम हासिल करना अधूरा है। उन्होंने चिंता जताई कि लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा और प्रेशर की वजह से आज की युवा पीढ़ी मानसिक तनाव का शिकार हो रही है, जो कई बार उन्हें गलत रास्ते और नशे की तरफ धकेल देता है।


इस गंभीर समस्या से निपटने का एकमात्र कारगर उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद, मैराथन दौड़, योग जैसी शारीरिक गतिविधियां युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का काम करती हैं। इससे न सिर्फ फिटनेस बेहतर होती है, बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता भी आती है।


युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प -

मैराथन के दौरान उपस्थित हजारों युवाओं ने एक सुर में ‘नशामुक्त भारत’ बनाने का संकल्प लिया। सभी ने शपथ ली कि वे खुद भी नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।


विजेताओं को मिला सम्मान -

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने AGRATHON 4.0 के विजेता प्रतिभागियों और सभी धावकों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए अग्रवाल युवा मंडल, रोटरी क्लब और ‘माय भारत’ की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एक मजबूत और सकारात्मक संदेश जाता है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html