आचार्य इंद्रेश उपाध्याय से मिले बाल पर्यावरणविद् आदित्य राजे, वृंदावन में पर्यावरण सेवा का मिला आमंत्रण.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। रायपुर के 13 वर्षीय युवा पर्यावरणविद् एवं बाल योग गुरु आदित्य राजे सिंह ने प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक संत आचार्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आदित्य ने आचार्य को तुलसी का पौधा, ‘राम राज्य’ उपन्यास तथा पर्यावरण एवं स्वदेशी संदेश से जुड़ा इको-फ्रेंडली खादी पर अंकित ‘वंदे मातरम्’ का विशेष फ्रेम भेंट किया। आदित्य ने पांच वर्ष की आयु से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रकृति जागरूकता एवं योग के क्षेत्र में किए जा रहे अपने कार्यों की जानकारी दी।

आचार्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने आदित्य राजे के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया तथा वृंदावन स्थित अपने आश्रम में आमंत्रित कर पर्यावरण संरक्षण एवं युवा जनजागरूकता के कार्यों में साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आदित्य राजे ने आचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं समाज सेवा को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और उन्हें विश्व के सबसे कम उम्र के PhD धारक के रूप में सम्मानित किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments