मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का फुल-पैक शेड्यूल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे कई महत्वपूर्ण बैठकों और विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन में सड़क निर्माण, अधोसंरचना, खेल और पर्यटन मिशन से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, राज्य में 'पीएम सेतु योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षर कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी। दिनभर के शासकीय कार्यों के बाद, शाम के समय मुख्यमंत्री राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित होने वाले 'कार्टून फेस्टिवल 2026' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

प्रमुख बिंदु:
मंत्रालय में इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन पर विशेष बैठक।
पीएम सेतु योजना के एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में सहभागिता।
शाम 7 बजे निजी होटल में कार्टून फेस्टिवल 2026 में शिरकत।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments