प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प पर रायपुर में 25 सितंबर से 'पदयात्रा सप्ताह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से रायपुर में 'पदयात्रा सप्ताह...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साथ करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में 2 अक्टूबर को होगा समापन...
नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आठ दिनों तक चलेगा जनजागरूकता अभियान...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक 'पदयात्रा सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले इस आठ दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं को शासन तक पहुँचाना है। उल्लेखनीय है कि नशामुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने भी वर्ष 2026 में देशव्यापी जनभागीदारी अभियान शुरू किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ -
पदयात्रा सप्ताह का शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तेलीबांधा थाना चौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महापौर मिनल चौबे, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा विभा अवस्थी सहित कई निगम-मण्डल अध्यक्ष, सदस्य और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आठ दिनों तक शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी पदयात्रा: -
25 सितंबर: दोपहर 3 बजे तेलीबांधा थाना चौक से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौक गौरव पथ में समापन। मार्ग में रविग्राम स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
26 सितंबर: शहीद भगत सिंह चौक से अंबेडकर की प्रतिमा होते हुए कलेक्टोरेट चौक (छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा) तक।
27 सितंबर: कलेक्टोरेट चौक से शास्त्री प्रतिमा, जयस्तंभ चौक (वीर नारायण सिंह की प्रतिमा) होते हुए शारदा चौक (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा) तक।
28 सितंबर: शारदा चौक से तात्यापारा (खूबचंद बघेल की प्रतिमा), नवीन मार्केट (छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा), राठौर चौक होते हुए गुरुनानक चौक तक। मार्ग में हनुमान मंदिर में दर्शन।
29 सितंबर: गुरुनानक चौक से मौदहापारा होते हुए फाफाडीह तक।
30 सितंबर: फाफाडीह चौक से प्रारंभ होकर लाल चौक (सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा) तक।
1 अक्टूबर: लाल चौक से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरी पुराने बस स्टैंड (मिनीमाता की प्रतिमा) पर संपन्न होगी।
2 अक्टूबर को राज्यपाल की उपस्थिति में होगा भव्य समापन -
2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में इस 'पदयात्रा सप्ताह' का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के मंत्रीगण, विधायक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। समापन अवसर पर पदयात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रायपुर के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है ताकि जनभागीदारी से इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाया जा सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments