अमलीपदर में मुख्यमंत्री का संवेदनशील अंदाज: सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को देख रोका काफिला, जाना हाल-चाल....
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
अमलीपदर से एक बेहद सुखद और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ मुख्यमंत्री का एक अलग और संवेदनशील रूप देखने को मिला, अपने दौरे के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री की नज़र 'सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल अमलीपदर' के बच्चों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया, काफिला रुकते ही मुख्यमंत्री खुद गाड़ी से उतरे और सीधे स्कूली बच्चों के बीच पहुँच गए, अचानक प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्यमंत्री ने बेहद आत्मीयता से बच्चों से बातचीत की, उन्हें दुलारा और उनकी पढ़ाई-लिखाई व हाल-चाल के बारे में जाना।
बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए जवाब दिए, इसके बाद मुख्यमंत्री ने विद्यालय के संचालक डॉ. परस राम सिन्हा और सचिव रूद्र प्रसाद त्रिपाठी से मुलाकात की, उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन के स्तर और विद्यालय की कुशल-क्षेम की विस्तृत जानकारी ली। प्रबंधकों ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विद्यालय की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया, मुख्यमंत्री के इस सादगी भरे रवैये और बच्चों के प्रति स्नेह की पूरे अमलीपदर क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments