मुख्यमंत्री भूपेश बघेल-कहा खैरागढ़ के लोगों की जनभावनाएं सर्वोपरि....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
खैरागढ़ के इंदिरा संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के रायपुर आफ कैंपस स्टडी सेंटर में अभी नहीं चलेंगे डिप्लोमा कोर्स...
रायपुर, 28 सितंबर, 2023।खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का आफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर में 5 डिप्लोमा कोर्स आरंभ किये जाने के निर्णय को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्थगित कर दिया है।
खैरागढ़ के निवासियों की जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में संवेदनशील निर्णय लिया। आज खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और डिप्लोमा कोर्स रायपुर में आरंभ किये जाने के निर्णय के प्रति खैरागढ़वासियों के विचार से मुख्यमंत्री को चर्चा के दौरान अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। खैरागढ़ की जनता रायपुर के आफ कैंपस स्टडी सेंटर में डिप्लोमा कोर्स आरंभ करने के निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है। रायपुर के आफ कैंपस स्टडी सेंटर में प्रस्तावित अभी डिप्लोमा कोर्स आरंभ नहीं किये जाएंगे।.
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विधायक से बातचीत में कहा कि खैरागढ़ विश्वविद्यालय ललित कलाओं के संरक्षण और इनके विस्तार के लिए हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और खुशी इस बात से है कि खैरागढ़ की जनता अपनी इस धरोहर को बहुत स्नेह से सहेजती है। शासन द्वारा कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे खैरागढ़ की जनता की थोड़ी भी असंतुष्टि झलके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के निरंतर विकास के लिए कार्य कर रही है और यहां हर संभव सुविधाएं जुटाने के लिए कार्य कर रही हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments