google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम का शानदार आगाज, टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में चंडीगढ़ को 7 विकेट से दी मात...

1 hour ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

बीसीसीआई (BCCI) की ओर से आयोजित सीनियर वुमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की शुरुआत रोमांचक अंदाज में हुई है। सूरत में खेले गए अपने पहले ही मुकाबले में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 131 रन बनाए। चंडीगढ़ की तरफ से आराधना बिष्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा पलक राणा ने 40 और तानिया भाटिया ने 38 रनों का योगदान दिया।


लक्ष्य का बचाव करने उतरी चंडीगढ़ के गेंदबाजों के सामने छत्तीसगढ़ की बल्लेबाज पूरी तरह नियंत्रण में दिखीं। छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में पलक सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि महक नरवसे और प्रीति यादव के खाते में 1-1 सफलता आई।


चंडीगढ़ द्वारा दिए गए 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 18.1 ओवरों में ही मात्र 3 विकेट गंवाकर 132 रन बनाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ की कप्तान और ओपनर प्रत्युशा कुमार ने आक्रामक और जिम्मेदार पारी खेलते हुए 11 चौकों की मदद से 57 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए। उनका बखूबी साथ निभाते हुए नेहा बडवाईक ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।


वहीं, चंडीगढ़ के लिए गेंदबाजी में हितांशी, आराधना और रजनी देवी ने 1-1 विकेट हासिल किया, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं। इस जीत के साथ ही छत्तीसगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html