google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बस्तर तक रेल विस्तार से इतिहास रचेगा छत्तीसगढ़: बृजमोहन अग्रवाल...

Oct 21
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ को दो नई रेल सेवाओं की सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रायपुर-कुरूद और रावघाट-रायपुर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई देते हुए इस सौगात को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इन नई रेल लाइनों के शुरू होने से आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। रायपुर से कुरूद चलने वाली इस ट्रेन का दायरा जल्द ही धमतरी तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, रावघाट रेल लाइन के जगदलपुर तक विस्तार से बस्तर क्षेत्र सीधे मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।


सांसद अग्रवाल ने केंद्र सरकार के सहयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जहां राज्य को रेलवे के लिए सालाना मात्र 300 करोड़ रुपए मिलते थे, वहीं अब यह राशि बढ़कर 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस वक्त राज्यभर में करीब 51 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html