अहमदाबाद में छत्तीसगढ़ पर्यटन का भव्य रोड शो, चंपारण से बस्तर तक टूरिज्म पैकेज की तैयारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को देश भर में नई पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एक बड़ी पहल की है। फिक्की (FICCI) के सहयोग से गुजरात के अहमदाबाद स्थित होटल हयात रीजेंसी में एक भव्य पर्यटन रोड शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 30 पर्यटन हितधारकों (Stakeholders) और गुजरात के 148 टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया।
चंपारण से बस्तर तक पर्यटकों को जोड़ने की योजना: रोड शो के दौरान छत्तीसगढ़ के धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई। महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मभूमि 'चंपारण' गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है। टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि चंपारण आने वाले पर्यटकों को सिरपुर की ऐतिहासिक विरासत, राजिम, बस्तर की संस्कृति और चित्रकोट जलप्रपात से जोड़ने के लिए विशेष यात्रा पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। इससे पर्यटकों के ठहरने की अवधि बढ़ेगी, जिससे होटल, परिवहन और स्थानीय हस्तशिल्प कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
व्यापारिक साझेदारियों और निवेश पर मंथन: कार्यक्रम के दौरान दोनों राज्यों के व्यवसायियों के बीच बी-2-बी (B2B) बैठकें हुईं, जिनमें संयुक्त पर्यटन पैकेज और नए यात्रा मार्ग विकसित करने पर चर्चा हुई। साथ ही, गुजरात के निवेशकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में अधोसंरचना विकास और निवेश के अवसरों से अवगत कराया गया। छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन में विशेष रंग जमाया, जिससे गुजरात के पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। #ChhattisgarhTourism #TourismRoadshow #FICCI #Ahmedabad #Champaran #Bastar #Sirpur #Chitrakote #TribalCulture #TravelChhattisgarh #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments