छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा, डीए बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारी सीजन के बीच सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। संशोधित आदेश के तहत अब कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए और डीआर 58% से बढ़कर 60% हो गया है। नई दरें आगामी 1 नवंबर से लागू होंगी, जिससे राज्य के लाखों परिवारों में खुशी का माहौल है।

1 नवंबर से मिलेगा नए डीए का लाभ _
वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सातवां वेतनमान पाने वाले सभी नियमित कर्मियों को अगले महीने से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। अब तक मूल वेतन पर 58 फीसदी की दर से भत्ता दिया जा रहा था, जिसे संशोधित कर अब 60 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में भी दो प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इसे त्योहारी तोहफे के रूप में एक अहम कदम माना जा रहा है।
लगभग साढ़े पांच लाख लोग होंगे लाभान्वित -
प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, इस संशोधन का सीधा फायदा राज्य के करीब 3.85 लाख नियमित कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनर्स को पहुंचेगा। इस प्रकार कुल 5.35 लाख से अधिक लोगों को इस आर्थिक सौगात का लाभ मिलेगा। इस बढ़ोतरी के कारण राजकोष पर प्रतिमाह लगभग 36 करोड़ रुपये और सालाना लगभग 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव पड़ेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments