google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विजयादशमी पर छ.ग. को मिली बड़ी सौगात: महिला लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़ ने चलाई पहली मेमू ट्रेन....

7 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: विजयादशमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ महिला सशक्तिकरण की एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। बस्तर के दूरस्थ अंचल रावघाट तक पहुंची पहली नई यात्री ट्रेन की कमान महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ ने संभाली। उनके लिए यह केवल एक ट्रेन का सफल परिचालन नहीं था, बल्कि एक ऐसे क्षेत्र तक रेल सेवा पहुंचाने का ऐतिहासिक अनुभव था, जहां कभी ट्रेन देखना भी लोगों के लिए एक दुर्लभ सपना हुआ करता था।


महिला लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़ ने संभाली कमान

  • उद्घाटन के दिन जब मेमू ट्रेन बालोद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो इसकी कमान पूरी तरह लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ के हाथों में थी।

  • इस नए रेलखंड पर पहली ट्रेन चलाना उनके लिए जीवन का एक खास और गौरवशाली अनुभव रहा। उन्होंने इस पल को अपने सपने के साकार होने जैसा बताया।

  • प्रतिभा के मुताबिक, जिस इलाके में पहले ट्रेन की कल्पना करना भी मुश्किल था, वहां तक रेलगाड़ी ले जाना और यात्री परिचालन शुरू करने का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद यादगार है। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि आज महिलाएं रेलवे जैसे तकनीकी और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां कितनी मुस्तैदी से निभा रही हैं।


सीएम साय और रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के इस बड़े विस्तार के तहत केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा की आधारशिला रखी गई, जिसे प्रदेश में रेल परिवहन को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा रावघाट

ताड़ोकी से रावघाट तक रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद, रावघाट आजादी के बाद पहली बार मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। यह उपलब्धि विशेष रूप से बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी।

  • इससे स्थानीय लोगों को आवागमन के आधुनिक और सुलभ विकल्प मिलेंगे।

  • साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों तक लोगों की पहुंच आसान होने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html