google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नए स्वरूप में मनेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार..

19 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 एक नए और बदले हुए अंदाज में आयोजित होने जा रहा है। आमतौर पर पांच दिनों तक चलने वाला राज्य स्थापना दिवस समारोह इस बार महज तीन दिनों का होगा। यह आयोजन 1 से 3 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इसे लेकर नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदर्शनी और अपनी विभागीय तैयारियों की विस्तृत जानकारी 22 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

















इस वर्ष राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप देने पर जोर दिया गया है। आयोजन में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के भविष्य, विकास और नई संभावनाओं को भी प्रदर्शनी एवं कार्यक्रमों के माध्यम से सामने लाने की तैयारी है। राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग मेला स्थल का ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक व्यवस्था और बैरिकेडिंग का काम संभालेंगे। जनसंपर्क विभाग और चिप्स को प्रचार-प्रसार के साथ हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम रायपुर और एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।


जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अग्निशमन की व्यवस्था संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा और एंबुलेंस की व्यवस्था करेगा, जबकि ऊर्जा विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। राज्योत्सव 2026 को सुव्यवस्थित, थीम आधारित और विकास केंद्रित बनाने के लिए सभी विभागों को तय समय के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html