छत्तीसगढ़ में निवेश की बहार: सीएम विष्णु देव साय ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता, दिए ये बड़े भरोसे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर/सिंगापुर: छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान ग्लोबल इन्वेस्टर्स को राज्य की ओर आकर्षित किया है। 'सिंग फोरम' (SING FORUM) के मंच से दुनिया भर के उद्योगपतियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब केवल पारंपरिक और खनिज आधारित उद्योगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह आधुनिक तकनीक, नवाचार (Innovation) और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का नया हब बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के बेहतरीन तालमेल के साथ छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में शुमार करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
किन क्षेत्रों में बन रहे हैं निवेश के नए अवसर ?
बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण और भविष्य की जरूरतों वाले क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
टेक्नोलॉजी एवं प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर
लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट
ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल सेक्टर
आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना (Industrial Infrastructure)
स्मार्ट अर्बन डेवलपमेंट (शहरी विकास)
रोजगार और तकनीकी उन्नयन को मिलेगा बढ़ावा -
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कारोबार को आसान बनाने (Ease of Doing Business) के तहत निवेशकों को हरसंभव और अनुकूल नीतिगत वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता और छत्तीसगढ़ की अपार औद्योगिक क्षमता का यह संगम राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा। इस साझेदारी से न केवल आर्थिक निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) और टेक्निकल ट्रांसफर को भी जबरदस्त मजबूती मिलेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments