छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में बड़ी लापरवाही! खाना फेंककर गार्ड को बंधक बनाया और बाल सुधार गृह से भागे 6 किशोर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कन्या परिसर में बने 'प्लेस ऑफ सेफ्टी' (बाल सुधार गृह) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाल सुधार गृह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर छह अपचारी बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागने की साजिश के तहत इन किशोरों ने पहले रसोइया पर गर्म भोजन उड़ेल दिया और फिर विरोध करने पर गार्ड को कमरे में कैद कर दिया।
घटना की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शुरू की गई तलाशी के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अपचारी बालकों को दबोच लिया है, जबकि अन्य चार की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल -
इस दुस्साहसिक घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों की पोल खुल गई है। गार्ड को कमरे में बंद कर आधा दर्जन किशोरों का फरार हो जाना यहाँ की लचर सुरक्षा प्रणाली को उजागर करता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इसी केंद्र से पहले भी अपचारी बालकों के भागने के मामले सामने आ चुके हैं। बार-बार इस तरह की लापरवाही दोहराए जाने से जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे चारों बालकों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments