google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़: राज्य सम्मान 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन.....

1 day ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत और सिनेमा सहित 13 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं से 'राज्य सम्मान 2026' के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति 5 अक्टूबर 2026 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं। चयनित प्रतिभाओं को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 'राज्योत्सव 2026' के अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

















आवेदन की प्रक्रिया और नियम:-

विभाग द्वारा 12 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदक को निर्धारित प्रारूप में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्यौरा और पूर्व में प्राप्त (अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य या जिला स्तर) पुरस्कारों की जानकारी देनी होगी। शासकीय सेवा में कार्यरत आवेदकों को सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। सम्मान की नियमावली और आवेदन का प्रारूप संस्कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।


इन 13 प्रमुख क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान:-

  • पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान: हिन्दी साहित्य

  • दाऊ मंदराजी सम्मान: लोक नाट्य एवं लोक शिल्प

  • चक्रधर सम्मान: शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य

  • देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार: लोक नृत्य

  • लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार: आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता

  • हबीब तनवीर सम्मान: समकालीन रंगकर्म (छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं अन्य भाषा)

  • देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: पंथी नृत्य

  • लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोकगीत

  • खुमान साव सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोक संगीत

  • किशोर साहू सम्मान: हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा (रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय एवं पटकथा)

  • किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा (निर्देशन)

  • छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: देश के बाहर सामाजिक, कला, साहित्य या आर्थिक क्षेत्र में योगदान

  • डॉ. तीजन बाई राज्य सम्मान: पंडवानी


प्रतिभाओं का चयन उनके संबंधित क्षेत्रों में उपलब्धि, योगदान और दीर्घ साधना के आधार पर किया जाएगा। यह पहल राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।


यहां भेजें आवेदन:-

पात्र कलाकार, साहित्यकार और संस्कृतिकर्मी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अक्टूबर 2026 तक निम्नलिखित पते पर पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं:

संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा:-

द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27,

नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html