google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन अध्यक्षगणों की बैठक ली...

Jul 24
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम मुख्यालय के सभापति कक्ष में नगर निगम के सभी जोन अध्यक्षगणों एवं नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष खेम कुमार सेन सहित नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा सहित निराश्रित पेंशन प्रकरणों में हितग्राहियों को भुगतान हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा अधिकृत आईडीबीआई बैंक के सम्बंधित अधिकारियों को बुलवाया एवं उनसे नगर निगम रायपुर में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पेंशन भुगतान सभी हितग्राहियों को सुविधाजनक रूप से प्रदान करने सभी प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली एवं नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा को सभी लंबित पेंशन भुगतान प्रकरणों का शीघ्र निराकरण समाज हित में राज्य शासन की समाज हितकारी मंशा के अनुसार प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए |

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों को निराश्रित पेंशन के प्रकरणों में पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक वार्ड में नियमित निराश्रित पेंशन का भुगतान करने वार्ड के किसी च्वाइस सेंटर को वार्ड पार्षद की सहमति से निराश्रित पेंशन भुगतान करने हेतु अधिकृत करने कहा है, इससे निराश्रित पेंशन के पात्र हितग्राही माह में कभी भी अपनी सुविधा अनुसार चाइस सेंटर में जाकर अपनी निराश्रित पेंशन राशि का भुगतान प्राप्त कर सकेंगे | सभी वार्डों में नियुक्त च्वाइस सेंटर संचालकों को नगर निगम में आईडीबीआई बैंक द्वारा ट्रेनिंग दी जाकर इस कार्य हेतु निपुण बनाया जायेगा जिसके एवंज में बैंक द्वारा च्वाइस सेंटर संचालक को निश्चित कमीशन दिया जायेगा |


सभापति सूर्यकान्त राठौड़ से चर्चा के दौरान सभापति कक्ष में एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, जोन अध्यक्ष सर्वश्री गज्जू साहू, मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह ठाकुर, गोपेश साहू, सचिन बी. मेघानी, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा सहित आईडीबीआई बैंक समता कॉलोनी शाखा के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html