सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सपरिवार किया गणपति विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने अपने परिवारजनों के साथ घर में स्थापित भगवान गणपति की मूर्ति का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। यह विसर्जन रायपुर नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत महादेवघाट के समीप बनाए गए विसर्जन कुण्ड में किया गया।
इस अवसर पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने समाजहित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी गणपति भक्तों से एक विनम्र अपील भी की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से सभी भक्तजन अपनी गणपति मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन महादेवघाट के समीप स्थित निगम के विसर्जन कुण्ड में ही करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











.jpg)
Comments