16 अगस्त को रायपुर में वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की जयंती का आयोजन.....
- ANIS LALA DANI

- 20 hours ago
- 1 min read
वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की जयंती दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल परिसर पंडरी के प्रांगण में स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की जयंती दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर मे जिला अस्पताल परिसर पंडरी के प्रांगण में स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 जोन कमिश्नर को जिला अस्पताल परिसर पंडरी के प्रांगण में स्थित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के प्रतिमा स्थल, उसके समक्ष और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुडियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर करवाने निर्देशित किया गया है।




.jpg)










