google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के छत्तीसगढ़ के टॉपर साहेब सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात |

May 18, 2024
2 min read
  • सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के छत्तीसगढ़ के टॉपर साहेब सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात |

  • साहेब सिंह की कविता से गदगद हुए सीएम साय, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं |


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश भर में चौथे नंबर पर आए प्रतिभाशाली छात्र साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुलाकात न केवल साहेब सिंह के लिए यादगार रही वरन् मुख्यमंत्री भी गदगद हुए।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि - "होनहार बिरवान के होत चिकने पात"

CBSE 12 th की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान और देशभर में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा साहेब सिंह होरा के पिता सतनाम सिंह होरा सहित परिजन उपस्थित थे उल्लेखनीय है की साहेब सिंह होरा ने पूरे छत्तीसगढ़ में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया साथ ही देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह को उसके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...बेटे साहिब, आपकी इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं आशीर्वाद। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

साहेब सिंह होरा न केवल पढाई में अव्वल हैं वरन् पेंसिल पेंटिंग पर हाथ आजमाते हैं। कविताएं ऐसी की अच्छे-अच्छे कवियों को भी पीछे छोड़ दें। ऐसी एक कविता उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपी है। जिंदगी के संघर्ष को पछाड़ कर सफलता हासिल करने को प्रेरित करती इस कविता की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तारीफ की है। साहेब सिंह ने लिखा है -

जिस राह पर तू सवार है

चलते रह उस राह पर

मंजिल दूर भले ही होगी तेरी

पर तू अपनी डगर पार कर


बढ़ते जा तू अपने लक्ष्य की ओर

तोड़ते जा अपने रास्तों के काँटों को और बिछा दे बीज खुशियों के,

पीछे मुड़ के देख जरा

फूल उग गए चारो ओर


जीवन में मुसिबतें होंगी अनेक

पर तू डरना मत

तू खड़े रहना निडर

मत करना बिल्कुल भी फिक्र


तेरा मंज़र धुँधला हो सकता है

पर मंजिल नहीं

रात काली हो सकती है

पर तेरी जिंदगी नहीं


अब तेरी मंजिल आसमान में है

अब कर खुदको मज़बूत

खोल ले पर अपने

क्योकि बारी तेरी उड़ान की है

रायपुर |

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं से कहा है कि यह उम्र सीखने, खुद को गढ़ कर समाज में अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का समय है। सभी खूब मेहनत करें और असफलता से न घबराएं, क्योंकि लगातार मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html